फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन बाबू की पुलिस ने की अभद्रता: मोबाइल लूट की रिपोर्ट कराने गई महिला से थानेदार बोले- बाप को भी बुला लो

Tue, 11 Jan 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शिकायकर्ताओं से बिहार पुलिस की बेरुखी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला पटना के सचिवालय थाने का है। सरकारी महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता को लेकर बिहार पुलिस की आलोचना हो रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशासन बाबू के रूप में लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को सुधारने की बहुत कोशिश। कुछ समय तक पुलिस की छवि बदली भी, लेकिन अब फिर ढाक के तीन पात होते नजर आ रहे हैं। एक सरकारी महिला कर्मचारी मोबाइल लूट की शिकायत देने थाने पहुंची। पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद महिला से थानेदार की कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


शिकायकर्ताओं से बिहार पुलिस की बेरुखी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला पटना के सचिवालय थाने का है। सरकारी महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता को लेकर बिहार पुलिस की आलोचना हो रही है। 

सूत्रों के अनुसार पटना सचिवालय में काम करने वाली एक महिला का सचिवालय के द्वार क्रमांक दो के पास मोबाइल लूट लिया गया था। महिला ने यह बात अपने विभाग के लोगों को बताई और दूसरी महिला सहकर्मी के साथ शिकायत दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंच गई। वहां थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता मौजूद थे। फरियादी पुलिस के रवैये से परिचित थी, इसलिए उसने अपनी शिकायत के आवेदन पर प्राप्ति की पुष्टि कराना चाही। इस पर महिला कर्मचारी की गुप्ता से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान थानेदार इतने भड़क गए कि उन्होंने महिला को ही हवालात में बंद करने का आदेश दे दिया। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अपने बाप को भी थाने बुला लो। बिहार पुलिस के इस व्यवहार से सचिवालय के कर्मचारियों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें