फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपौल: मारपीट मामले में पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, तोड़ी थीं जमानत की शर्तें 

Sat, 30 Oct 2021 09:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

कोर्ट में पेशी के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से कहा कि अब बिहार 1990 और 2005 की तरह नहीं चलेगा। बिहार के युवाओं को अब रोजगार चाहिए।
विज्ञापन
पप्पू यादव (file photo) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट के एक मामले में शनिवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव की सुपौल की अदालत में पेशी हुई। इस मामले में साल 2018 में पप्पू यादव की जमानत की शर्तें टूटी थीं। पेशी के दौरान कोर्ट ने पप्पू यादव से कहा कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इस मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से कहा कि अब बिहार 1990 और 2005 की तरह नहीं चलेगा। बिहार के युवाओं को अब रोजगार चाहिए। जात-पात, हिंदू-मुस्लिम नहीं चलने वाला। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में बिहार में दोबारा सत्ता में आएगी। 

शराबबंदी में सरकार फेल
उन्होंने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि सरकार इस कानून पर दोबारा विचार करे। आज जहरीली शराब पीने से मुजफ्फरपुर और सीवान में मौत हुई। सरकार नेताओं और अधिकारियों की जांच कराए कि वो डेढ़ महीने के अंदर कितनी बार शराब पी चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण बिहार का पैसा दूसरे राज्यों में जा रहा है। शराबबंदी से बिहार के राजस्व का नुकसान भी है और नकली शराब पीने से मौत का भी खतरा है। शराबबंदी में गरीब लोग फंस रहे हैं। बड़े लोग पैसा बना रहे हैं. 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें