फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar STET Exam: परीक्षा केंद्र का कंप्यूटर सर्वर डाउन, अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद रद्द हुई परीक्षा

Mon, 06 Mar 2023 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

कंप्यूटर सर्वर डाउन से एक केंद्र में आयोजित बिहार STET परीक्षा को रद्द करना पड़ा। काफी देर प्रयास के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ इस कारण परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
STET Exam - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार STET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को एक केंद्र में परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान कंप्यूटर सर्वर डाउन हो गया। काफी देर प्रयास के बाद भी कंप्यूटर सर्वर ठीक नहीं हो सका। इस दौरान परीक्षा की दूसरी पाली में सेंटर पर पेपर देने आए अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। परेशान अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर सर्वर काम नहीं करने के कारण हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

STET Exam - फोटो : Amar Ujala Digital
जानकारी के अनुसार सर्वर की खराबी से नाराज अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर स्क्रीन पलट दिए। बेंच आदि पर हाथ पटकने लगे। कुर्सियां गिराने लगे। हंगामा बढ़ता देख ज्यादा तोड़फोड़ की आशंका समझते हुए केंद्राधीक्षक के आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर निकाल दिया। लगभग एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद अभ्यर्थी शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें