फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मोदी विरोधी नेताओं से मिल रहे तेजस्वी इन दिनों केंद्र पर नीतीश से ज्यादा हमलावर...इसलिए CBI पर सवाल

Mon, 06 Mar 2023 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सोमवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री वाले कार्यकाल के घोटालों से संबंधित सवालों के साथ पहुंची तो चारदीवारी के बाहर एक साथ कई सवाल उठे। 
विज्ञापन
वामपंथियों के कार्यक्रम में तेजस्वी के हर बात पर बजी थीं तालियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सोमवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री वाले कार्यकाल के घोटालों से संबंधित सवालों के साथ पहुंची तो चारदीवारी के बाहर एक साथ कई सवाल उठे। सीबीआई रूटीन पूछताछ के लिए पहुंची थी, इसलिए राबड़ी आवास से निकलते समय लालू के बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव चुपचाप वहां से निकले। लेकिन, उस खामोशी से अलग बाहर यह हंगामा बरपा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी नेताओं से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ताजा मुलाकातों के कारण सीबीआई ने तेजी दिखानी शुरू की है।
विज्ञापन


 

तमिलनाडु में भाजपा विरोध नेताओं के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
नीतीश से ज्यादा एक्टिव हैं अभी तेजस्वी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्षी एकजुटता के नाम पर कुछ नेताओं से मिले, लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सिर्फ फरवरी में ही उनके सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तेजस्वी ने कुछ दिन पहले चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के जन्मदिन पर शेख अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि से मुलाकात की। वह जिस मौके पर गए, उससे अलग केंद्र में विपक्षी एकता पर भी बात की। इससे पहले वह सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करा लौटे पिता लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली गए तो वहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी लंबी मुलाकात की। 

 

महागठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में तेजस्वी लूट ले रहे राजनीतिक मंच
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों राज्य के राजनीतिक मंचों पर भी खड़े होकर धमाका कर रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो राजनीतिक मंच लूट ले रहे हैं। पिछले दिनों पटना में वामदलों के अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे। तेजस्वी ने यहां भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। दीपांकर भट्टाचार्य, मेधा पाटकर जैसे नेताओं की मौजूदगी में तेजस्वी ने वामपंथी भीड़ की तालियां लूटीं। कुछ यही परिस्थिति महागठबंधन की पूर्णिया महारैली के दौरान भी दिखी। तेजस्वी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे और उन्होंने लालू प्रसाद के वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनाए भाषण के बाद जब उनके ही अंदाज में बातें शुरू कीं तो भीड़ की तालियां गूंजती रहीं। 
विज्ञापन

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : PTI
बजट सत्र के दौरान भी केंद्र ही निशाने पर
बिहार में 27 फरवरी को राज्य विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के साथ यह साफ हो गया कि विपक्ष भले राज्य सरकार पर हमलावर रहे, सत्ताधारी नेता केंद्र सरकार की ही बात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आदि ने नरेंद्र मोदी सरकार को केंद्रीय अनुदान, योजना, राजस्व, विशेष राज्य आदि के मुद्दे पर घेरा, जबकि तेजस्वी यादव सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आए। तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर तो नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया ही, तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही घटनाओं की जानकारी पर केंद्र की चुप्पी को लेकर भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें