फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 15 दिन पहले मां गुजरी, अब बेटा; हादसे के बाद बीमार पिता की जिंदगी भी खतरे में

Fri, 28 Apr 2023 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे बाप-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई है, जबकि घायल पिता को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हरौली समाचक गांव निवासी श्रवण कुमार का बेटा प्रशांत कुमार (27) बताया गया है। प्रशांत अपने पिता को डॉक्टर से दिखाने हाजीपुर जा रहा था। उसी वक्त चंद्रालय के पास ट्रक ने कुचल दिया। प्रशांत की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। प्रशांत की पत्नी सपना कुमारी चार महीने की गर्भवती है। जबकि उसकी मां की मौत पन्द्रह दिन पहले गंभीर बीमारी से हो गई थी।

घटना के जनाकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें