फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में मामूली विवाद पर जदयू नेता ने बाप-बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत, बाप की हालत गंभीर

Fri, 28 Apr 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

दाउदनगर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में मृतक मनोरंजन शर्मा के पिता उपेंद्र शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि जदयू के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद नन्हकू पांडेय ने लाइसेंसी पिस्टल से हमें गोली मारी है।
विज्ञापन
आरोपी जदयू नेता रामकिशोर शर्मा और मृतक मनोरंजन शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में बाप-बेटे को गोली मार दी गई। गोली लगने से बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत नाजुक है। आरोप है कि सत्ताधारी दल जदयू के प्रदेश सचिव रामकिशोर शर्मा उर्फ नन्हकु पांडेय ने बाप-बेटे को गोली मारी है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि जदयू नेता नन्हकु पांडेय सरकारी जमीन पर बने तालाब को भरवा रहे थे। इसका पिता-पुत्र ने विरोध किया तो नन्हकु पांडेय कुछ लोगों के साथ आए और दोनों को गोली मार दी। मृतक मनोरंजन शर्मा (40) शमशेरनगर के उपेंद्र शर्मा का बेटा है। वहीं, गोली लगने से पिता उपेंद्र शर्मा की भी हालत गंभीर बनी हुई है। दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दाउदनगर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में मृतक मनोरंजन शर्मा के पिता उपेंद्र शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में घायल उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि जदयू के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद नन्हकू पांडेय ने लाइसेंसी पिस्टल से हमें गोली मारी है। आरोप है कि हमले में शमशेरनगर पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रबंधक प्रिंस कुमार, उप मुखिया रविरंजन कुमार, पूर्व जिला पार्षद के भाई हरे कृष्ण पांडेय और कृष्णा पांडेय भी शामिल थे।
विज्ञापन


घटना के मूल में बताया जा रहा है कि विवाद की शुरूआत शुक्रवार की सुबह तालाब भरवाने को लेकर हुई। दरअसल, मृतक के दादा ने एक तालाब बनवाया था, जिसे दूसरे पक्ष के लोग भरवा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मनोरंजन और उसके पिता मौके पर पहुंचे और तालाब को भरने से मना किया। उन्होंने कहा कि तालाब सरकारी जमीन पर है। इसे लेकर ही दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान अपराधियों ने मनोरंजन और उसके पिता को गोली मार दी। मनोरंजन को एक गोली हाथ में और दूसरी गोली सीने में लगी। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसके पिता उपेंद्र शर्मा को एक गोली पंजरी में लगी, जो आरपार निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए।

इसके बाद आनन-फानन में दोनों घायल बाप-बेटे को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोरंजन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता को प्रारंभिक उपचार के बाद हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

इस मामले को लेकर दाउदनगर थाना के एसआई सुनील कुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार, राजगृह प्रसाद सदल बल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। पुलिस ने बेटे के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें