फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान: दिवंगत बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का निकाह, तेजस्वी भी पहुंचे 

Mon, 11 Oct 2021 08:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

शादी शहाबुद्दीन के पैतृक घर से ही संपन्न हो रही है। समारोह में कई बड़े नेताओं समेत उसके करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
शहाबुद्दीन के बेटे की शादी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे का निकाह हो रहा है जिसमें कई नेता शामिल हुए। शादी शहाबुद्दीन के पैतृक घर से ही संपन्न हो रही है। समारोह में कई बड़े नेताओं समेत उसके करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए। समारोह में शामिल होने के लिए शाम को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ओसामा के घर पहुंचे।

विज्ञापन


ओसामा का निकाह सीवान के सेराजलूम मदरसा में इस्लामिक रीति रिवाज से संपन्न हो रहा है। इसके बाद 13 अक्टूबर को ओसामा दुल्हन को जीरादेई के चांदपाली स्थित आफताब आलम के घर से अपने घर ले जाएंगे। तैयारी में खुद ओसामा लगे हुए हैं।  

ओसामा की होने वाली पत्नी आयशा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। वहीं, ओसामा ने लंदन से लॉ की पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि आयशा को अपनी बहू के रूप में शहाबुद्दीन ने पसंद किया था। 

ओसामा के निकाह में किसे बुलाया गया है, इसकी जानकारी केवल परिवार के करीबी लोगों को ही थी। जिला प्रशासन ने भी बड़े नेताओं के आगमन को लेकर गोपनीयता बरती। हालांकि, निकाह में तेजस्वी यादव औक अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित आरजेडी के कई बड़े नेता दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें