फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में शख्स को मारी गोली, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर आरोप

Thu, 02 Feb 2023 08:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में अपराधियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में मो इजहार को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर की है।घायल इजहार ने गोली मारने का आरोप सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर लगाया है। 
विज्ञापन
सीवान में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में शक्स को मारी गोली - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में अहले सुबह अपराधियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में एक शख्स को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर की है। घायल युवक 45 वर्षीय मो0 इजहार बताए जाते हैं। घटना के संबंध में घायल मो इजहार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह नमाज पढ़ कर लौट रहे तभी अपराधियों ने तबाड़तोड़ उनपर फायरिंग करने लगे। मो0 इज़हार को 5 गोली लगी है। घायल इजहार ने गोली मारने का आरोप सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर लगाया है। घायल अवस्था मे सीवान सदर अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने पर मारी गई गोली
घायल मो0 इज़हार ने बताया कि प्रशासन को मैं खबर व सहयोग करता रहता हूं इसीलिए मुझे गोली मारी गई हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रईस खान ने मुझे गोली मारी है।उन्होंने कहा कि जब मैं मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहा था तभी उसके साथ 8 की संख्या में अपराधी थे जिसमें एक रईस खान, एक उसका चचेरा भाई शाहरुख उर्फ गनी खान, झूलन खान समेत कुल 8 लोग वहां रास्ते मे थे। उसने सभी से गोली चलवाया है। घटना की सूचना पर सदर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम और समाजसेवी श्रीनिवास यादव की मौजूदगी में इजहार ने बताया कि ये सब प्रशासन की लापरवाही है।उसने बताया कि आरोपी  पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान ग्यासपुर में ही छुप कर रहता है ,प्रशासन चाहती है कि वह 10-20 मर्डर और कर ले।

कौन है रईस खान
सीवान में रईस खान को खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। पूर्व में एमएलसी चुनाव के दिन रात में जब रईस खान अपने गाँव ग्यासपुर जा रहे थे तो उन पर AK 47 से हमला हुआ था। जिसका सीधा आरोप रईस खान ने मो0 शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित कई लोगों पर लगाया था। जबकि पिछले साल सितंबर महीने में सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में रात के समय छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल्मीकि यादव की गोली लगने से मौत हुई थी। उस मामले में पुलिस ने रईस खान को अभियुक्त बनाया था। तब से रईस खान फरार चल रहा है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए। उनका कहना है जांच चल रही है,इस मामले में जो भी लोग होंगे उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें