फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झांसा देकर दो युवकों का किया था अपहरण, फिर मांगी 20 लाख रुपये की फिरौती; चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 10:16 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण पुलिस ने अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। ट्रांसपोर्ट कारोबार का झांसा देकर दोनों को झारखंड के रामगढ़ से छपरा बुलाया गया था, जिसके बाद हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
गौरा थाना जहां से सारण पुलिस को बड़ी मिली सफलता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए अपहरण और रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट के काम का झांसा देकर झारखंड के रामगढ़ से दो युवकों यथा - आशीष कुमार चौधरी और राकेश कुमार दत्ता को छपरा बुलाया था।
विज्ञापन


इसके बाद छपरा कचहरी स्टेशन के समीप से हथियार के बल पर दोनों का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने दोनों युवाओं को गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवईनियां गांव के एक सुनसान मकान में बंधक बनाकर रखा और उनके परिजनों से 20 लाख रुपए की मोटी फिरौती की मांग की।

परिजनों द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर तकनीकी सर्विलांस के आधार पर जवईनियां गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए बदमाशों के ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों अपहृत कारोबारियों को बिना किसी नुकसान के सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जवईनियां गांव निवासी आशुतोष कुमार, बहुआरा गांव निवासी हर्षित कुमार और राहुल कुमार तथा पूर्णाडीह गांव के राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल और बदमाशों के कब्जे से कई अवैध सामान जब्त किया हैं। जिसमें दो अवैध पिस्टल और एक फाइटर, घटना में प्रयुक्त चार स्मार्टफोन और अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी अंधेरे और संकरी गलियों का सहारा लेकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल सुरक्षा कारणों और जांच के गोपनीय पहलुओं का हवाला देते हुए अधिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध के इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही फरार बदमाशों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें