फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल से प्रखंड कार्यालय जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत, दो बाइकों में हुई थी टक्कर

Tue, 11 Aug 2026 10:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास में आरा-सासाराम पथ पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी 42 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसा पेनार गांव के पास दो बाइकों की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे से शोक की लहर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोहतास जिले के आरा सासाराम पथ पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय जखनी के शिक्षक बताए जाते हैं।
विज्ञापन


प्रखंड कार्यालय जाने के दौरान हादसा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार मुकेश कुमार सिंह मंगलवार को किसी कार्य के सिलसिले में अपने विद्यालय से नोखा स्थित प्रखंड कार्यालय जा रहे थे, तभी स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा सासाराम पथ पर उनकी बाइक पेनार गांव के समीप सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टकरा गई और मुकेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल जाने के क्रम में मौत
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार सिंह को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार घायल शिक्षक को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन स्थिति बिगड़ता देख जब उन्हें सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया, तो जांच के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे
विज्ञापन


पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिवार में मातम
वहीं, शिक्षक की मौत की सूचना मिलते हीं परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में नोखा पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में मरे शिक्षक मुकेश कुमार सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें