फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में उड़नखटोले से गई बारात; एक पिता ने अपनी इच्छा को पूरा किया तो होने लगी चर्चा

Sun, 03 Mar 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Hindi News: सीवान में हेलीकॉप्टर से निकाली गई बारात की चर्चा जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में हो रही है। अपने बेटे की शादी की बारात हेलीकॉप्टर से विदा करने का खयाल कैसे आया, यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से निकाली गई बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का मामला सामने आया है। हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने की चर्चा चारों ओर हो रही है। दरअसल, हर पिता चाहता है कि वह अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा प्यार दुलार दे। साथ ही अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करे, ताकि वह पल यादगार बन सके। एक ऐसा ही मामला सीवान से आया है, जहां पिता को इच्छा थी कि मेरे बेटे की शादी में हेलीकॉप्टर से बारात जाए और उसमें दुल्हन लाए, ठीक वैसा ही हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले बड़े व्यवसायी अरूण कुमार गुप्ता के बेटे प्रकाश गुप्ता की है। प्रकाश की शादी का प्रोग्राम बन रहा था। इसी बीच प्रकाश गुप्ता के पिता जोधपुर के उमेद पैलेस रिसॉर्ट में पहुंचे, जो उन्हें काफी पसंद आया। यह रिसॉर्ट शाही शादी के लिए भी जाना जाता है। लेकिन उसमें  काफी महंगा चार्ज लगने की वजह से उन्होंने फैसला किया कि गांव में ही उमेद पैलेस भवन की तरह पंडाल बनवाएंगे। अरूण कुमार गुप्ता ने किया भी ऐसा ही। उन्होंने पचरूखी गांव में एक पंडाल उमेद पैलेस रिसॉर्ट जोधपुर की तरह बनवाया गया। उसके बाद यहीं से हेलीकॉप्टर से अपनी बेटे की बारात को उन्होंने गोपालगंज के लिए विदा किया। उस वक्त अरुण कुमार समेत पूरा परिवार काफी खुश था।

विज्ञापन
विज्ञापन


अरूण गुप्ता ने बताया कि प्रकाश गुप्ता की शादी गोपालगंज के तुरकहां गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता की बेटी अंजलि से हो रही है। यह हमारी दिली इच्छा थी कि मेरा बेटा बारात लेकर हेलीकॉप्टर से जाए, जो आज हम अपने बेटे को हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने के लिए गोपालगंज भेज रहे हैं। मुझे काफी हर्ष हो रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही बारात के हेलीकॉप्टर पचरुखी के एक मैदान में लैंड किया, आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सैकड़ों की तादाद में लोग वहां देखने के लिए इकट्ठा हो गए। यह शादी काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें