शिवशंकर सिंह का शव देखने उमड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि हादसे की जानकारी टीवी के जरिए जब परिवार वालों को हुई, तो पूरा घर परेशान हो उठा था। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने फोन मिलाना शुरू किया। संपर्क नहीं हुआ तो परिवार वालों ने उनके सहयोगियों को फोन किया, जिससे उन्हें शिवशंकर सिंह कुशवाहा की मौत की सूचना मिली। शिवशंकर की मौत की बात सुन सभी सन्न हो गए थे।
परिजनों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें जानकारी मिली थी कि शनिवार को उनका शव सपहां आएगा। कुवैत में अग्निकांड होने से पहले वीडियो कॉल पर शिवशंकर सिंह कुशवाहा की आखिरी बार बात हुई थी। वीडियो कॉल पर बात करते हुए उन्होंने अपने परिवार में मां और पत्नी के बारे में पूछा था। बेटों से बात करते हुए सभी का ठीक से ध्यान रखने को कहा था, लेकिन अगले दिन ही अग्निकांड हो गया और उसमें उनकी मौत हो गई। परिवार को क्या पता था कि यह कॉल उनका आखिरी कॉल होगा।