फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में लूट, 10 लाख से ज्यादा के बताए गए आभूषण; पुलिस मौके पर पहुंची

Sun, 20 Oct 2024 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना सामने आई है। यहां लाखों का माल आरोपी लूट ले गए। मामला नवतन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र के स्थित मदन चौक पर स्थित मनोज कुमार की ज्वेलरी की दुकान है। दुकान थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि दुकानदार दुकान में बैठे हुए थे। ग्राहक से डील कर रहे थे, तभी अचानक दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन से चार अज्ञात अपराधी हथियार लेकर आए और पिस्तौल कनपटी पर तान दी।

विज्ञापन


उसके बाद दुकान से सोने और चांदी के ज्वैलरी लूट ले गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल काम हो गया है। वहीं अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। घटना के बाद दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं लूट की सूचना के बाद घटनास्थल पर सीवान एसपी अमितेश कुमार पहुंचे। बता दें कि लूटी गई ज्वेलरी की कीमत 10 से 12 लाख रुपए की बताई जा रही है।

क्या कहती है पुलिस
सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट के मामले में सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना की सूचना मिली है। घटनास्थल पर तुरंत थाना प्रभारी पहुंचे हुए हैं। वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला की दो मोटरसाइकिल पर 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें