फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: '10 साल से मूर्ख बना रहे पीएम’,अंग्रेजी में अनुवाद को लेकर मचा बवाल; शिक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण

Sun, 20 Oct 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीचर ने बच्चों को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए वाक्य दिया। इसपर बवाल मच गया।
विज्ञापन
शिक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में एक शिक्षिका के हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद को लेकर बवाल मच गया। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख। पूरा मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की। शिक्षा विभाग ने मामले में शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की है। वहीं इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है। ग्रामीण महिला टीचर को विद्यालय से हटाने की मांग कर रहे हैं।

बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के डीह जैतपूरा में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सुल्ताना खातून अंग्रेजी का क्लास ले रही थी। पांच अक्तूबर को उन्होंने बच्चों को एक अनुवाद दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख" इस पर इंग्लिश ट्रांसलेशन कर दिखाइए।

विज्ञापन


बच्चों ने यह बातें अपने-अपने अभिभावकों से कहीं। अभिभावक इसकी लिखित शिकायत लेकर भोरे के प्रखंड शिक्षा अधिकारी लखींद्र दास के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बता दें कि गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यह विद्यालय आता है। जहां के विधायक जदयू नेता सुनील कुमार हैं। फिलहाल में वे बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं और उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। मामले को लेकर लोगों ने शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें