फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: साइकिल से भारत यात्रा पर निकले गोपालगंज के दो युवा, पौधारोपण-संरक्षण को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक

Tue, 11 Jun 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: दोनों युवाओं के परिजन हरेराम सिंह तथा राहुल सिंह ने बताया कि भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए इन दोनों युवाओं का संकल्प सराहनीय और देश हित में है। इन युवाओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
साइकिल से भारत यात्रा पर निकले गोपालगंज के दो युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के पैकौली बद्दो निवासी दो युवाओं ने साइकिल से पूरे देश की यात्रा करने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने इस यात्रा का उद्देश्य पौधारोपण और उसके संरक्षण को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाना बताया है। मंगलवार को दोनों युवाओं के परिजनों ने उन्हें घर पर तिलक लगाकर यात्रा के लिए रवाना किया। दोनों युवा ओम प्रकाश सिंह के बेटे ऋतिक कुमार और रामसिंगार भगत के बेटे आकाश कुमार हैं।

विज्ञापन

 
इन दोनों युवाओं ने बताया कि अपने भारत देश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। पूरे देश में अभी करोड़ पौधों की आवश्यकता है। पौधों के संरक्षण और पौधा लगाने को लेकर भारत यात्रा पर निकले दोनों युवाओं ने बिहार से सटे कुशीनगर भगवान बुद्ध की धरती पर जाकर लोगों से पौधारोपण और उसके संरक्षण को लेकर अपील की। इसके बाद दोनों युवा साइकिल से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। दोनों युवाओं के परिजनों का इस भारत यात्रा के लिए भरपूर सहयोग मिला है।

युवाओं ने कहा कि गोपालगंज से कन्याकुमारी तक की यात्रा है। भारत से सटे देश के सीमाओं तक जाकर लोगों से पौधारोपण और उसके संरक्षण को लेकर अपील करेंगे। दोनों युवाओं के परिजन हरेराम सिंह तथा राहुल सिंह ने बताया कि भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए इन दोनों युवाओं का संकल्प सराहनीय और देश हित में है। इन युवाओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सभी ग्रामीण युवाओं को उनके सफल यात्रा के लिए कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें