फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: आंखों के सामने प्रेमी की हत्या देख फंदे पर झूली; पुलिस की जांच पर सवाल, कहा था- मारकर खुद जान दी

Wed, 27 Mar 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 21 मार्च को प्रेमी जोड़े के मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के खुलासा करने के बाद प्रेमी की मां के बयान पर स्थानीय थाने में प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
मृतका और मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 मार्च को कल्याणपुर मौजे गांव में संतोष सिंह के घर में उनके पुत्र मंटू सिंह और उसकी प्रेमिका हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी की लाश बंद कमरे में मिली थी। मंटू सिंह को जहां सिर पर भारी चीज से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था, तो वहीं पुष्पा की लाश फंदे से झूलती हुई मिली थी। अगले ही दिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया था। जिसमें पुलिस द्वारा बताया गया था कि प्रेमिका पुष्पा कुमारी ने सिर पर मूसल से प्रहार कर पहले मंटू की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली।

विज्ञापन


मां ने कराई मामला दर्ज
सीसीटीवी फुटेज के अलावे हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। लेकिन इसी बीच मृतक मंटू सिंह की मां सुभावती देवी ने स्थानीय थाने में अपने ही गांव के रोहित सिंह, हीरालाल सिंह, राजकुमार भगत, रंजन भगत और चंदन भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने साजिश के तहत पुष्पा कुमारी से मंटू के मोबाइल पर फोन कराया। उसे घर में बुलाया जब मंटू घर में प्रवेश कर गया, तो यह लोग पीछे से आए और उसकी हत्या कर दी। घटना कारित करने के बाद वे लोग बाहर निकल गए। उसके बाद पुष्पा ने पहले दरवाजा बंद किया और फिर खुद फंदे से लटक गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें