फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सारण में आईडीबीआई बैंक में 19 लाख से ज्यादा की लूट, पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया

Wed, 21 Aug 2024 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran News: सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में 19 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की राशि बताई गई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। तीन अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के सोनपुर थानाक्षेत्र के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कुल 19 लाख से ज्यादा की लूट की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर बैंक के सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक में करीब 19 लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में 19 लाख 75 हजार रुपये की लूट की राशि बताई गई है। कैश काउंटर से 17 लाख 25 हजार और दो लाख 50 हजार रुपये ग्राहक से लूटे गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। तीन अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। तकनीकी आधार पर भी पुलिस कम कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस बैंक में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में लग गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें