फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj: नदी में नहाने के दौरान एक युवक लापता, दो दोस्तों ने तैरकर बचाई अपनी जान; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thu, 20 Jun 2024 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj: जिले के मांझा थाना क्षेत्र के गौसियां महुआ टोला के एक 18 वर्षीय युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया। वहीं उसके साथ ही नहा रहे दो अन्य युवक किसी तरह तैरकर जान बचाने में सफल हो गए। 
 
विज्ञापन
नदी में नहाने के दौरान एक युवक लापता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौसियां महुआ टोला गांव के छोटेलाल शर्मा का पुत्र प्रकाश शर्मा (18 वर्ष) यादोपुर थाना क्षेत्र के ख़्वाजेपुर गांव की नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी में पानी अत्यधिक होने के कारण वह नदी में डूब गया। वहीं उसके दो दोस्त तैरकर जान बचाने में सफल हो गए।

विज्ञापन


दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ गौसियां पंचायत के मुखिया राधारमण मिश्रा भी पहुंचे। मुखिया ने तत्काल इसकी सूचना यादोपुर थाना को दी। नदी के घाट पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरफ और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर युवक के शव को खोजने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गुरुवार की शाम तक युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। इधर युवक के नदी में डूब जाने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के  सभी परिजन नदी किनारे बैठकर युवक के शव का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की टीम में मौके पर मौजूद है।

लापता युवक प्रकाश के दोस्त मनीष ने बताया की प्रकाश को तैरना नहीं आता था। नहर में पानी ज्यादा गहरा होने पर जब वे डूबने लगे तो बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इस पर कुछ लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। लोगों ने किसी तरह मनीष को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रकाश पानी में बह गया। सूचना पाकर जादोपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोर व आसपास के तैराकों ने प्रकाश को नहर में खोजने का प्रयास किया, मगर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


शाम तक जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
गोताखोर और आसपास के लोग शाम तक नहर में युवक की तलाश में लगे रहे। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल के पास नदी में करीब 10 फुट से अधिक पानी बताया जा रहा है। मनीष ने बताया कि प्रकाश अविवाहित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें