फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 13 Oct 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: भेल्दी थाना के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। महिला की पहचान के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गड्ढे में पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-722 (छपरा-मुजफ्फरपुर) पर रविवार की अहले सुबह भेल्दी थानाक्षेत्र के सरायबक्स गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त महिला गंगा स्नान करने के बाद अकेली ही घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद कार गड्ढे में लुढ़क गई और पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। हालांकि, अब तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस को थोड़ी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
भेल्दी थाना के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। महिला की पहचान के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि कार चालक की आंख झपकने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और महिला को रौंद दिया। पुलिस फिलहाल महिला के बारे में जानकारी जुटाने और घटना की विस्तृत जांच में लगी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें