फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गोपालगंज में ठेकेदार हत्याकांड में पंचायत के मुखिया समेत तीन गिरफ्तार, घर से बुलाकर की गई थी हत्या

Tue, 22 Oct 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज में शटरिंग ठेकेदार हत्याकांड मामले में पुलिस ने पंचायत मुखिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि ठेकेदार को घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के चर्चित ठेकेदार हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को जगमलवा पंचायत के मुखिया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के थावे थानाक्षेत्र के पैठानपट्टी पंचायत के पैठानपट्टी पश्चिम टोला गांव के वार्ड-एक के निवासी रहे शटरिंग ठेकेदार छोटे आलम को शनिवार की देर रात बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर मृतक की पत्नी शबाना खातून के फर्द बयान पर जगमलवा पंचायत के मुखिया सिबली नोमानी, आसदुल्ला नोमानी उर्फ टाइगर नोमानी, वसीम नोमानी, सैफुल्लाह नोमानी और फरमान अली के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जगमलवा पंचायत के मुखिया सिबली नोमानी और उनके दो बेटे वसीम नोमानी और सैफुल्लाह नोमानी को गिरफ्तार कर सोमवार की देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, इस मामले में थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
परिजनों-ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम
ठेकेदार छोटे के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर बाद गोपालगंज मीरगंज मुख्य पथ बेदुटोला के पास ट्रैक्टर पर शव रखकर सड़क को घंटों जाम रखा। परिजनों की मांग थी कि हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जल्द न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ प्रांजल और थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। जहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी समझाने और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटवाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें