फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चुनावी ड्यूटी में जा रहे जवानों की बस हादसे का हुई थी शिकार, आज एक और जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 30 Apr 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Accident News: गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षाबलों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए थे, इन्हीं में से आज एक और जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव ड्यूटी में गोपालगंज से सुपौल जा रहे पुलिसकर्मियों की बस 2 दिनों पहले सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ पर एनएच 27 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक कंटेनर ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया था। इस घटना के दिन ही तीन पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। अब इनमें से एक पुलिसकर्मी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सिपाही सुधीर कुमार थे।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सिपाही सुधीर कुमार के मौत की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया और परिवार जनों को हिम्मत देते हुए कहा कि इस अत्यंत दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार मृत जवान के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में नियमानुसार कार्रवाई होगी और पुलिस परिवार तथा सरकार की तरफ से जो भी मुआवजा की राशि मिलनी है, उसे जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को दिलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें