फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, पेड़ से टकराकर खाई में पलटी गाड़ी

Sun, 24 May 2026 08:54 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माझी-बरौली मुख्य मार्ग पर रंगरौली गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई।

विज्ञापन


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। रंगरौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक को स्कॉर्पियो ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। तीनों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, स्कॉर्पियो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल उठाकर महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायलों की हुई पहचान
घायल युवकों की पहचान करण कुमार साह, पिता टुंटुन साह, हिमांशु ठाकुर, पिता अशोक ठाकुर और प्रियांशु ठाकुर, पिता राजेश ठाकुर के रूप में हुई है। तीनों दरौंदा थाना क्षेत्र के मडसरा मट्ठिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार
घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही स्कॉर्पियो किसकी है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, महिला थाना से लेकर क्राइम ब्यूरो तक बदले अधिकारी
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद माझी-बरौली मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें