फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, महिला थाना से लेकर क्राइम ब्यूरो तक बदले अधिकारी

Sun, 24 May 2026 08:47 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar:Bihar: किशनगंज एसपी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। एसपी संतोष कुमार ने सभी को जल्द पदभार संभालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। यह कार्रवाई कार्यहित, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है। कुल 14 पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक (प्रशिक्षु) और पीटीसी स्तर के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


अभियोजन शाखा और विधि कोषांग में नई जिम्मेदारियां
स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार पाल को पुलिस केंद्र, किशनगंज से अभियोजन शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह को विधि कोषांग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रंजीत कुमार को जिला नियंत्रण कक्ष से हिंदी शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार रंजन को लोक शिकायत निवारण कोषांग कार्यालय से सेशन कोर्ट (अभियोजन शाखा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कई शाखाओं में बदले गए प्रभारी
शबनम राय को मजिस्ट्रेट कोर्ट (अभियोजन शाखा) से डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें एएचटीयू शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अब्दुल मुस्तकीम को आरटीआई कोषांग का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उन्हें विदेशी शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सुधा कुमारी को दिघलबैंक थाना से जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें नफीस शाखा एवं डीसीसी ईआरएसएस का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार पांडेय को हिंदी शाखा से मजिस्ट्रेट कोर्ट (अभियोजन शाखा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महिला थाना और अनुसंधान इकाई में भी बदलाव
दूसरे चरण के तबादलों में पुलिस अवर निरीक्षक तनुजा कुमारी को लोक शिकायत निवारण कोष्ठ, पुलिस कार्यालय से महिला थाना (अनुसंधान इकाई) का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अंचला शर्मा को ईएएसएस से कोचाधामन थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। सलाम खान को सेशन कोर्ट (अभियोजन शाखा) से ERV-02 किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।

ईआरवी और थाना स्तर पर भी फेरबदल
प्रशिक्षु सहायक अवर निरीक्षक उषा देवी को ERV-24 पौआखाली से किशनगंज थाना (विधि-व्यवस्था) में स्थानांतरित किया गया है। पीटीसी/97 प्रतिमा कुमारी को ERV-01 किशनगंज से महिला थाना में थाना लेखक बनाया गया है। वहीं पीटीसी/215 मंजू कुमारी को ERV-27 गर्वनडांगा से ERV-01 किशनगंज में पदस्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें: 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले निशान; जमीन विवाद में हत्या की आशंका
विज्ञापन


एसपी ने जल्द पदभार ग्रहण करने का दिया निर्देश
एसपी संतोष कुमार ने सभी अधिकारियों को जल्द अपना पदभार ग्रहण करने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें