फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में ओवरलोडिंग का फाइन काटने पर बालू माफियाओं ने DTO टीम पर किया हमला, सीपाही घायल

Mon, 15 May 2023 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सिसवन थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन ने बताया कि वाहन की जांच कर चालान काटने के दरमियान हमला हुआ है। उस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। DTO को कोई भी चोट नहीं लगी है, वह मौके से निकल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर बालू से लदे 32 ट्रक अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही पिंटू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में डीटीओ की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला किया है। वारदात के दौरान सिपाही बालू लदे ट्रक की जांच कर फाइन कर रहे थे। मामला सिसवन थाना क्षेत्र का है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मेन रोड पर डीटीओ सुबोध कुमार बालू वाले ट्रक पर ओवरलोडिंग जांच कर फाइन कर रहे थे। तभी बालू माफियाओं ने पहले इसका विरोध किया। फिर DTO टीम पर हमला कर दिया। डीटीओ सुबोध कुमार किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले। लेकिन सिपाही पिंटू कुमार को पकड़ लिया और उसकी बालू माफियाओं ने जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पिंटू कुमार डीटीओ कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। जो दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव का रहने वाला है। सूचना मिलने पर आनन-फानन में घायल सिपाही पिंटू कुमार को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की बात चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास मेन रोड पर सीवान डीटीओ सुबोध कुमार अपने दल बल के साथ बालू लदे ट्रकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वह वाहन के ओवरलोड पाए जाने पर फाइन कर रहे थे। इसी कार्रवाई के बीच बालू माफिया अचानक आक्रमक हो गए और डीटीओ की टीम पर हमला कर दिया। डीटीओ वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले। लेकिन डीटीओ कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात पिंटू कुमार की जमकर पिटाई की गई। उसके बाद से उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


सिसवन थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज हुसैन ने बताया कि जांच कर चालान काटने के दरमियान हमला हुआ है। उस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। DTO को कोई भी चोट नहीं लगी है, वह मौके से निकल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर बालू से लदे 32 ट्रक अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें