हत्यारोपी पूर्व विधायक राम बालक सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हत्या केवल एक अश्लील वीडियो के कारण की गई। दरअसल पूर्व विधायक राम बालक सिंह का एक युवती के साथ गंदा वीडियो किसी ने बना लिया था। इस वीडियो के जरिए पूर्व सुरेंद्र प्रसाद सिंह ब्लैकमेल करते थे। आगामी उपचुनाव को लेकर पूर्व मुखिया इसका गलत इस्तेमाल कर रहे थे। इस कारण पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी। इसको लेकर पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह ने बाहर से शूटर बुलाकर पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की हत्या करवा दी।
SP ने बताया कि मर्डर केस के पीछे पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो था। इसे सुरेंद्र प्रसाद द्वारा इलाके में लोगों के बीच दिखाया जा रहा था। विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में हाल ही में उपचुनाव होना था। इस वीडियो का इस्तेमाल वह कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी इस कारण ही पूर्व विधायक के भाई ने शूटर को हायर कर इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में चार शूटर शामिल थे। पूर्व विधायक के भाई ने मोटी रकम देकर पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की हत्या करवाई।