इससे पहले पूर्व सांसद और लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने उनकी शादी पर अंगुली उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज के बाहर की लड़की से शादी करना ठीक नहीं है।
राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के क्रिश्चियन युवती रशेल से विवाह को लेकर पारिवारिक बवाल खड़ा हो गया है। तेजस्वी के मामा साधु यादव ने इस विवाह पर टिप्पणी की तो तेज प्रताप ने उन्हें ललकारा है। विधायक और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करके साधु यादव को चेतावनी दी।
विज्ञापन
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट किया 'रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो जरूरत नईखे..!' हालांकि इसमें कहीं भी साधु यादव का नाम नहीं है, लेकिन तेज प्रताप का इशारा उन्हीं की ओर माना जा रहा है।
इस बीच तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या ने भी मामा का बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कंस आज भी समाज में मौजूद है। इन्होंने साबित कर दिया। रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो। दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो...।
विज्ञापन
यह कहा था साधु यादव ने
इससे पहले पूर्व सांसद और लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने उनकी शादी पर अंगुली उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज के बाहर की लड़की से शादी करना ठीक नहीं है। साधु यादव ने कहा था कि तेजस्वी ने सब चौपट कर दिया। उसको राजयोग था, लेकिन सब खत्म हो गया। उसका उस लड़की से पुराना संबंध था।
भोला यादव भी साधु यादव पर भड़के
वहीं पूर्व विधायक व राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की पत्नी हमारे परिवार के साथ समाज की भी अंग है। भोला यादव ने साधु यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों ने हमेशा समाज का ठगा। कोई व्यक्ति उनको तवज्जो नहीं देता।
'कंस' को खुला निमंत्रण
एक अन्य ट्वीट में तेजप्रताप यादव ने लिखा, 'हत्यारे साधु यादव का पुतला दहन छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा किया गया। हमारी मां-बहनों की इज्जत को सरेआम बेइज्जत करने वाले उस 'कंस' को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर अपनी मां का दूध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ। या अगर औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर ही दिखा दे।'