फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गैंगरेप के बाद सिर फोड़ा, फिर मोटर पंप घर में ही करंट लगाकर जान ली; तीन बच्चों की मां के साथ वहशीपन

Sat, 09 Dec 2023 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : शरीर पर जगह-जगह बुरी तरह से दांत कांटे जाने का निशान। शरीर और कपड़े की हालत से गैंगरेप की साफ झलकती आशंका। सिर फोड़ा जाना और इन सभी के साथ करंट लगाकर मारे जाने का मामला सामने आया तो पुलिस भी जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
मृतका की पहचान छुपाना जरूरी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में बदमाशों ने शौच के लिए जा रही महिला को पकड़ कर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के शरीर पर पाए गये निशानों से ऐसा प्रतीत होता है कि गैंगरेप के दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 06 की है। घटना बीती देर रात की है।

विज्ञापन


घर से निकलते ही बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 
 घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में महिला किसी काम से घर से निकली थी। उसके निकलते ही कुछ बदमाशों ने उसे घेर कर पकड़ लिया और महिला के घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित चौर के मोटर पम्प घर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। हैवानों की हैवानियत ऐसी कि गैंग रेप करने के बाद महिला को बिजली का करंट लगा कर मार डाला।

परिजनों को ऐसे मिली सूचना 
परिजनों का कहना है कि मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पति मेहनत मजदूरी करता है। घटना के दिन वह अपनी बहन के घर गया हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों को अगले दिन सुबह को तब मिली, जब पास के एक चाय नाश्ता के दूकान पर कुछ लोग कानाफूसी कर रहे थे। लोग एक दूसरे से महिला के एक अज्ञात अर्धनग्न शव के मिलने को लेकर बातचीत कर रहे थे। लोगों की बातें सुनकर परिजन भागे भागे घटना स्थल पहुंचे तो महिला के अर्धनग्न अवस्था में पड़े हुए शव को देखा। महिला के शरीर पर कई जगहों पर दांत काटे का निशान भी था।
विज्ञापन


गांव के लोगों को बनाया आरोपी 
परिजनों ने पड़ोस के ही एक परिवार पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने अपने गांव के ही मुनि लाल सहनी, राज कुमार सहनी, विश्वनाथ उर्फ गुलजारी सहनी को आरोपी बनाया है।  मृतका के पति का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने महिला को पकड़ लिया और अपने ही खेत में बने पानी पंप घर में लेजाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनका कहना है कि दरिंदों ने उसके शरीर को दांत से भी नोचा। फिर  महिला के सर को भी फोड़ दिया। मौत नहीं होने पर इनलोगों ने महिला को फिर करंट भी लगाया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का किया विरोध 
 घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम में भेजने लगे। लेकिन तभी परिजनों ने चिकित्सकों को रोक दिया। परिजन अपने इस मांग पर अड़े रहे कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग करने लगे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें