फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मोतिहारी में यात्रियों से भरी बस पलटी, स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे

Sat, 09 Dec 2023 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar : बस भीड़ से खचाखच भरी थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और बस में सभी घायल लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें लगभग 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी यात्री खतरा से बाहर हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला 
घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि मिश्रा बंधु कंपनी की बस यात्रियों को लेकर गोपालगंज से मोतिहारी जा रही थी। तभी डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के धन गरहा के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई। बस काफी तेज गति में होने के कारण कुछ दूर तक घिसटाता हुआ चला गया। इस दौरान बस में सवार कई यात्री घायल हो गये। बस में सवार लोग कई लोग खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर निकले जबकि कुछ को स्थानीय लोगों ने बस से बाहर निकाला। घटना होते ही घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गये।

कई यात्री हुए हैं घायल 
इस घटना में महिला बच्चा समेत कई लोग घायल हो गये, जिसमें मोतिहारी जिला के मिशन चौक स्थित दिनेश सिंह की पत्नी रश्मि देवी (35), सुगौली निवासी रमेश पासवान की बेटी दीप माला कुमारी (6), मोती पासवान की पत्नी शारदा देवी, रघुनाथ पाठक का पुत्र प्रभु पाठक (45), सुगौली निवासी उमेश पासवान की बेटी रूबी कुमारी (14), मिशन चौक निवासी दिनेश सिंह के पुत्र शिवम कुकर (13), यूपी के सुरेश चंद्र के पुत्र रवि प्रताप (30), आदापुर निवासी अंबिका राय के पुत्र मदन राय (55), नरकटिया बाजार निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र सीताराम प्रसाद (35), डुमरिया घाट निवासी अमित श्रीवास्तव (43) और रूबी पाठक शामिल हैं। इन सभी का इलाज फिलहाल अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें