फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: जदयू ने काटा आरसीपी सिंह का टिकट, खीरु महतो को बनाया उम्मीदवार

Sun, 29 May 2022 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महतो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि खीरु महतो झारखंड में जदयू को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जदयू नेता आरसीपी सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने  खीरु महतो को राज्यसभा भेजने का एलान किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और पूर्व विधायक खीरु महतो झारखंड में जदयू को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे थे। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भाजपा ने भी दो उम्मीदवारों का एलान किया
इस बीच भाजपा ने भी राज्यसभा के दो उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। 

राजद से मीसा और फैयाज ने दाखिल किया नामांकन
राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए राजद ने मीसा भारती और पूर्व विधायक फैयाज अहमद को चुना था। दोनों ने बीते शुक्रवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था।

पांच सांसदों का कार्यकाल हो रहा पूरा
बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें