फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: पूर्णिया में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रोती बिलखती बच्ची पहुंची मां के पास; मामला दर्ज

Thu, 16 May 2024 02:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia: पूर्णिया जिले के कसबा में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 25 साल के एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची अपने खेत में मकई धो रही थी, इसी दौरान युवक आशिक उर्फ गुड्डू ने बच्ची का हाथ बांधकर गलत काम किया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कसबा में एक बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची ने जब मां को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत की हैं। 

पीड़िता की मां ने बताया कि 9 मई की संध्या करीब 7 बजे बेटी अपने घर के बगल के खेत से भुट्टा ढोकर घर ला रही थी। इसी दौरान खेत से अचानक बेटी गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात करीब साढ़े 9 बजे रात्रि में खेत की तरफ से युवती की शोर सुनाई दी। बाइक के पास पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी का हाथ बंधा हुआ था और दुबैली वार्ड-7 के रहने वाले आशिक उर्फ गुड्डू वहां मौजूद था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आशिक को पकड़ लिया और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इतने में वहां आशिक के ससुर एवं उनके परिजन भी आ गए और जबरदस्ती मारपीट का दबाव देते हुए आशिक उर्फ गुड्डू को छुड़ाकर ले गए। उन्होंने बताया कि आशिक व एक अन्य युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में दूसरे दिन पंचायत हुई, लेकिन पंचायत में फैसला नहीं होने पर पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

वहीं कसबा थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें