फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जांघ में थी परेशानी, चली गई जान; डॉक्टर के बगैर खून-स्लाइन चढ़ाने का आरोप, परिजनों ने काटा बवाल

Thu, 16 May 2024 06:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News Today : जांघ में कुछ समस्या के बाद हड्डी का इलाज कराने आए एक शख्स की मौत पर बुधवार की रात पूर्णिया में जमकर हंगामा हुआ। मौत की वजह सही-सही नहीं बताने पर हंगामे की शुरुआत हुई और फिर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अस्पताल में मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित डाकबंगला चौक के पास ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। हंगामा को देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामले की शांत कराने में जुटे हैं। मृतक मरीज केदार भगत (65 वर्ष) सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गुलाबबाग निवासी थे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया बुधवार सुबह 11 बजे केदार भगत को जांघ में कुछ परेशानी के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंगद कुमार चौधरी के यहां भर्ती कराया गया। शाम में डॉक्टर अंगद कुमार चौधरी के बिना ही अस्पताल के कर्मी मरीज को अंदर लेकर चले गए। खून और पानी चढ़ने लगा। डॉक्टर के जाने के कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद जब परिजनों ने कारण जानना चाहा तो परिवार की महिला को सही कारण नहीं बताकर बरगलाने वाले अस्पतालकर्मी मारपीट करने लगे। उसके बाद पारिजन भी गुस्से में हंगामा-प्रदर्शन करने लगे।

घटना की सूचना पर सहायक खजांची थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाते हुए हंगामे को शांत कराया। मामले को सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि मरीज की मौत की सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर परिजनों को समझा कर शांत कराया गया है। परिजनों की ओर से अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें