फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: पूर्णिया पहुंचा चुनावी रथ, भाजपा नेता बोले- यहां कोई मुद्दा नहीं, विपक्ष ने किया पलटवार

Thu, 18 Apr 2024 04:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Lok Sabha Chunav: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गुरुवार को बिहार के पूर्णिया में नेताओं के बीच पहुंचा। जहां वे इस लोकसभा सीट का सियासी मूड अपनी-अपनी तरह से बता रहे हैं। साथ नेताओं ने बताया कि वे मतदाताओं के बीच किन मुद्दों पर वोट मांगने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचा। यहां हमने दोपहर में युवाओं से चर्चा के बाद शाम को नेताओं से चर्चा की। इस दौरान नई पीढ़ी के मुद्दों को नेताओं के सामने रखा और नेताओं के वोट मांगने के नजरिए को समझने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के मंडल सयोंजक ने कहा कि पूर्णिया में कुछ भी मुद्दा है ही नहीं, ये तो विपक्ष वाले जबरदस्ती मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सड़क, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज सब कुछ हमारे पास है। उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले 10 सालों का हिसाब देखेंगे तो यहां कोई मुद्दा है ही नहीं। 

पप्पू यादव ही असली सेवक
वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता ने इस बार मूड बना लिया है। यहां जनता इस बार ना किसी गठबंधन और ना किसी पार्टी का गुलाम चाहिए। पूर्णिया की जनता के इस बार सेवक चाहिए। इसलिए पप्पू यादव ही जीतेंगे क्योंकि वही जनता के असली सेवक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें