फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: टेंपो चालक के घर में आग, सवारी लेने से मना करने पर दबंगों का हमला, तीन लाख का नुकसान, दो बकरियां जलीं

Fri, 10 Oct 2025 02:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के गणेशपुर गांव में टेंपो चालक कुंदन कुमार पासवान को सवारी लेने से मना करने पर पवन यादव और उसके परिवार वालों ने हमला किया। पहले कुंदन से जानलेवा मारपीट की गई और धमकी दी गई।
विज्ञापन
मकान में लगाईं आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के गणेशपुर गांव में एक टेंपो चालक को सवारी ले जाने से मना करने पर उसके साथ जानलेवा मारपीट की गई और देर रात उसके घर में आग लगा दी गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में पीड़ित कुंदन कुमार पासवान का लगभग 3 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया और दो बकरियां भी जलकर मर गईं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित कुंदन कुमार पासवान ने केनगर थाना में लिखित आवेदन देकर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

कुंदन कुमार ने बताया कि वह काझा से डहरी गांव में टेंपो पर सवारी छोड़कर लौट रहा था। डहरी गांव के पास शराब के नशे में धूत गणेशपुर वार्ड निवासी चितरंजन यादव के पुत्र पवन यादव जबरन टेंपो पर बैठ गया। जब कुंदन ने नशे में होने और रिजर्व में जाने की वजह से मना किया, तो पवन यादव ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के रॉड से मारपीट की। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर कुंदन किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा।

पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी का मामलास, निगरानी विभाग ने डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन


मारपीट के तुरंत बाद पवन यादव ने कुंदन को फोन कर जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी। धमकी के कुछ ही घंटों बाद देर रात पवन यादव अपने पिता चितरंजन यादव और दो भाई प्रदीप यादव और राजा यादव के साथ मिलकर कुंदन के आवासीय घर में आग लगा दी। घटना के समय घर में लोग सो रहे थे। आग की लपटें देख कुंदन ने किसी तरह अपनी जान बचाई और चिल्लाकर मदद मांगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के बाद देखा गया कि घर का सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में कुंदन का 80 हजार रुपये नकद, फ्रीज, अलमीरा, मंगलसूत्र, दो साइकिल और कीमती कपड़े जल गए। आगजनी में दो बकरियां भी मारी गईं।

घटना की सुबह पवन यादव ने कुंदन को स्वीकार किया कि उसने घर में आग लगाई और धमकी दी कि आगे और भी कुछ करेंगे। कुंदन कुमार ने बताया कि केनगर थाना में आवेदन देने पर थानाध्यक्ष ने उल्टे कार्रवाई करने की बात कही और उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें