फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज में 16 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने युवक पर अपहरण और जबरन धर्मांतरण की धमकी का लगाया आरोप

Fri, 10 Oct 2025 01:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। नेपाल के झापा जिले के रहने वाले पिता ने बैरबन्ना निवासी एहतेशाम अली (21) पर बेटी के अपहरण और जबरन धर्मांतरण की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
किशनगंज पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर अपहरण और जबरन धर्मांतरण कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बरामद कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेपाल के झापा जिले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 11 बजे दिघलबैंक मार्केट से राशन खरीदने निकली थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शक के आधार पर जब परिजन दिघलबैंक थाना क्षेत्र के बैरबन्ना गांव निवासी एहतेशाम अली (21 वर्ष) के घर पहुंचे, तो वह फरार मिला। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि एहतेशाम अली उनकी बेटी से अक्सर मार्केट या रास्ते में छेड़खानी करता था। विरोध करने पर उसने धमकी दी थी कि वह किशोरी का अपहरण कर जबरन निकाह करेगा और उसे मुस्लिम बना देगा।
विज्ञापन


पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी का मामलास, निगरानी विभाग ने डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

परिजनों का कहना है कि एहतेशाम की इन हरकतों से डरकर किशोरी ने मार्केट जाना तक बंद कर दिया था। पिता ने बताया कि जब उन्होंने एहतेशाम अली के पिता से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उनके बेटे ने ही लड़की का अपहरण किया है और उसका धर्मांतरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मामले में दिघलबैंक थाना में 8 अक्टूबर को प्राथमिकी संख्या 194/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीती रात किशोरी को दिघलबैंक क्षेत्र से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि किशोरी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें