फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: बाइक बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ऑटो; चार महीने के मासूम बच्चे की मौत, 10 घायल

Fri, 06 Feb 2026 09:40 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया के कसबा में बाइक बचाने के प्रयास में एक ऑटो पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 माह के मासूम विनायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में जारी है।
विज्ञापन
पूर्णिया GMCH में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में रफ्तार और अचानक सामने आई बाधा ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। कसबा थाना क्षेत्र के जबलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में ऑटो चालक समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाओं की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो पूर्णिया से जलालगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो कसबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ऑटो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने तेजी से स्टेयरिंग घुमाया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर ही पलट गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

बताया गया कि इस हादसे में 4 माह के मासूम विनायक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विनायक, जलालगढ़ थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव निवासी कुणाल चौरसिया का पुत्र था। उसकी मां, फूल कुमारी, अपने कलेजे के टुकड़े का इलाज कराने पूर्णिया आई थी और वापस घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में ही नियति ने उससे उसका बच्चा छीन लिया। हादसे में घायल हुए 10 लोगों में से अधिकांश एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल: सरकारी स्कूल में खुलेआम कटते हैं मछली-मुर्गे, शाम को घुस आते हैं नशेड़ी

घायलों की पहचान ईटहरी निवासी अशोक चौरसिया, किरण कुमारी और फूल कुमारी के रूप में हुई है। अन्य घायलों में मनीषा कुमारी भी शामिल हैं, जो लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलकर घर लौट रही थीं। वहीं किरण देवी अपने पति अशोक चौरसिया के साथ ऑपरेशन के सिलसिले में पूर्णिया आई थीं। डॉक्टरों के अनुसार, तीन महिलाओं को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और उन्हें जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर और फिर जीएमसीएच पहुंची। पुलिस ने मृत शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। एक हंसते-खेलते परिवार के लिए अस्पताल से घर वापसी का यह सफर ताउम्र न भूलने वाला जख्म दे गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें