फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल: सरकारी स्कूल में खुलेआम कटते हैं मछली-मुर्गे, शाम को घुस आते हैं नशेड़ी

Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का परिसर नशा और अवैध मांस कटाई का केंद्र बनता जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने मजबूरी जताई है, जबकि प्रशासन जागरूकता और कार्रवाई की बात कर रहा है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल बना नशेड़ियों का अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सरकारी दावों के बीच गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड से सामने आई तस्वीरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़हरा का परिसर शिक्षण गतिविधियों से ज्यादा अव्यवस्था और अवैध गतिविधियों के कारण चर्चा में है, जिससे स्कूल की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
कैंपस में मछली-मुर्गा कटाई और नशे का जमावड़ा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय परिसर अब पढ़ाई का केंद्र कम और मछली-मुर्गे की मंडी ज्यादा प्रतीत होता है। स्कूल के भीतर खुलेआम मछली और मुर्गे की कटाई की जा रही है। शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे परिसर में गंदगी और असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।
 
प्रधानाध्यापक ने जताई मजबूरी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम नंदन ठाकुर ने बताया कि इन हालातों के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की जानकारी उन्होंने कई बार मौखिक रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी, लेकिन अब तक हालात में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-2 और 4 का परिणाम छह माह से लंबित, छात्रों की परेशानी बढ़ी
 
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पक्ष
भोरे के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उनके अनुसार पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया है ताकि जागरूकता अभियान के जरिए नशेड़ियों को हटाया जा सके। साथ ही विद्यालय परिसर में अवैध रूप से दुकान चलाने वालों के खिलाफ अंचलाधिकारी के यहां परिवाद दर्ज कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

 
विद्यालय परिसर में चल रही इन गतिविधियों को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें