फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज में हाथियों का महा उत्पात; कई लोगों के घर तोड़े, किसानों की फसलें भी बर्बाद की

Mon, 26 Feb 2024 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj Hindi News: पीड़ित मुश्फिक आलम ने बताया कि अकसर सीमावर्ती गांव में नेपाल से हाथी घुसकर तांडव मचाते हैं, जिससे हमें काफी नुकसान होता है। मगर वन विभाग द्वारा अब तक कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सूचना देने पर भी वन विभाग के लोग जल्दी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
हाथियों द्वारा तोड़ा गया घर और मौके पर स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक के कई इलाकों में हाथियों के झुंड द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। यहां हाथियों ने कई लोगों के घरों को तोड़ दिया है। साथ ही किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया है। इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेपाल से घुसे हाथियों के झुंड ने दिघलबैंक प्रखंड के कई सीमावर्ती गांव में घुसकर तांडव मचाया है। इस दौरान कई लोगों के कच्चे और पक्के मकानों को तोड़ दिया है। साथ ही किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया है, जिससे लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। साथ ही लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह हाथियों को भगाया गया है। साथ ही लोगों ने उक्त घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। इधर, आसपास के इलाकों में हाथियों के उत्पात की खबर सुनते ही इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों में से पीड़ित मुश्फिक आलम ने बताया कि अकसर सीमावर्ती गांव में नेपाल से हाथी घुसकर तांडव मचाते हैं, जिससे हमें काफी नुकसान होता है। मगर वन विभाग द्वारा अब तक कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सूचना देने पर भी वन विभाग के लोग जल्दी नहीं आते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अब तक हाथियों के आतंक से कई जानें भी चली गई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। साथ ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के उत्पात को कम करने को लेकर कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें