फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज में हाथियों के झुंड ने फिर मचाया उत्पात; कई लोगों के घर तोड़े, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान

Fri, 01 Mar 2024 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj Hindi News: पीड़ित मो. शायक अफजल ने बताया कि अक्सर सीमावर्ती गांव में नेपाल से हाथी घुसकर तांडव मचाते हैं, जिससे हमें काफी नुकसान होता है। मगर वन विभाग द्वारा अब तक कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सूचना देने पर भी वन विभाग के लोग जल्दी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़ करता हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक के कई इलाकों में हाथियों के झुंड ने उत्पाद मचाते हुए कई लोगों के घरों को तोड़ दिया है। साथ ही किसानों के फसलों को भी नष्ट कर दिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथी एक घर में तोड़फोड़ करते दिख रहा है और लोग शोर मचा रहे हैं।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक नेपाल से घुसे हाथियों के झुंड ने दिघलबैंक प्रखंड के कई सीमावर्ती गांव में घुसकर तांडव मचाया है। इस दौरान कई लोगों के कच्चे और पक्के मकानों को तोड़ दिया है। साथ ही किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया है। इससे लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। साथ ही लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग किसी तरह हाथियों को भगाने में जुटे हुए है। साथ ही लोगों ने उक्त घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। मगर अब तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इधर, आसपास के इलाकों में हाथियों के उत्पात मचाने की खबर सुनकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों में से पीड़ित मो. शायक अफजल ने बताया कि अक्सर सीमावर्ती गांव में नेपाल से हाथी घुसकर तांडव मचाते हैं, जिससे हमें काफी नुकसान होता है। मगर वन विभाग द्वारा अब तक कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सूचना देने पर भी वन विभाग के लोग जल्दी नहीं आते हैं। अब तक हाथियों के आतंक से कई लोगों की जानें भी गई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इन सब बातों के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के उत्पात को कम करने को लेकर कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें