फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दामाद का सिर ऐसा फिरा... सास को जला दिया जिंदा! पूर्णिया में भयावह घटना से थर-थर कांपे लोग; जानें मामला

Fri, 18 Oct 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी दामाद मुनि लाल घटना के बाद से फरार है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में डर का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के मोहनपुर थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने जमीन विवाद को लेकर अपनी सास को आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 65 वर्षीय गुड़िया देवी की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर फैल गई। मृतका की बेटी पुनिया देवी ने इस कांड के पीछे अपने पति मुनि लाल पर शक जताया है।

विज्ञापन

 
मृतका की बेटी ने जताया यह शक
जानकारी के मुताबिक, घटना मोहनपुर थानाक्षेत्र के कंकला वार्ड नंबर 14 की है। जहां गुड़िया देवी अपने घर में अकेली रह रही थीं। मृतका की बेटी पुनिया देवी ने बताया कि उनके पति मुनि लाल का सासू मां से जमीन और पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पुनिया देवी ने यह भी कहा कि उनके पति ने पहले भी सास को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दौरान जब गुड़िया देवी घर में अकेली सो रही थीं, तो घर में आग लगाई गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी दामाद मुनि लाल घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस क्रूर घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वे दोषी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें