फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अररिया में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से आठ लोग घायल, एक गंभीर, पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा इलाज

Wed, 28 Aug 2024 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Araria News: पूर्णिया जीएमसीएच के एक डॉक्टर ने बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसने से आठ लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है, उसे भागलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी का इलाज हमारी निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया के फारबिसगंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। यह घटना रात को भोजन बनाने के दौरान हुई। सभी घायलों को फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रेशमी देवी, रेनू देवी, विजय कुमार, छोटू पासवान और रामानंद पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी देते हुए परिजन विनोद पासवान ने बताया कि करीब 7:30 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर को खोल रहे थे। सिलेंडर में पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था। जैसे ही गैस सिलेंडर में आग लगाई, उसी समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान गंभीर स्थिति को देखते हुए रेनू देवी को भागालपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में ही चल रहा है।
 
वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच में तैनात कर्मी ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से झुलसने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। पूर्णिया जीएमसीएच के एक डॉक्टर ने बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसने से आठ लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है, उसे भागलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी का इलाज हमारी निगरानी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें