फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कंपनी चलाकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 03:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। फर्जी कंपनी चलाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी पहचान के आधार पर कई युवकों और युवतियों से लाखों रुपये की ठगी की थी। आरोपी के पास से चार फर्जी आधार कार्ड और सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। आरोपी का नाम अजय कुमार है, जो यूपी के गाजीपुर जिले के कादीपुर वार्ड 38 का निवासी है। उसने अपनी फर्जी कंपनी "एकम किसान हट प्राइवेट लिमिटेड" के नाम पर कई युवकों और युवतियों से लाखों रुपये की ठगी की।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने अपनी फर्जी कंपनी के नाम पर कई युवकों और युवतियों को नौकरी देने के नाम पर ठगी की। उसने अपनी कंपनी में बहाली के नाम पर साक्षात्कार आयोजित किया और आकर्षक वेतन का लालच देकर लोगों से पैसे वसूले।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का संबंध साइबर क्राइम गिरोह के सदस्यों के साथ हो सकता है। पुलिस जल्द ही सीतामढ़ी और यूपी जाएगी और आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी की कोशिश करेगी।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से मिले फर्जी दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लूट की घटनाओं का उद्धेदन, चार अपराधी गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का उद्धेदन करते हुए चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से लाखों रुपये की लूट की थी। पहली घटना बायसी थाना क्षेत्र के सिमलिया में हुई थी, जहां दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के एजेंट विक्टर कुमार से 16,321 रुपये लूटे थे। दूसरी घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल पर हुई थी, जहां तीन अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट चितरंजन कुमार से 1,09,053 रुपये लूटे थे।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम का गठन किया गया और दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में बायसी के बैरिया निवासी अखिलेश कुमार यादव, बायसी सिमलिया, वार्ड नम्बर 10 निवासी सुशील कुमार दास, डगरूआ चोपड़ा वार्ड नम्बर 4 निवासी रंजन कुमार और डगरूआ चोपड़ा वार्ड नम्बर 4 निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि गठित टीम ने आरोपियों के पास से लूटी गई राशि में से 59,000 रुपये, चार मोबाइल फोन, दो पल्सर मोटर साइकिल और एक देशी कट्टा बरामद किया है। मामले की जांच चल रही है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें