फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर ATM हेराफेरी करते गिरफ्तार, राजस्थान में कई मामले दर्ज

Thu, 09 May 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया जिले में लॉरेंस विश्नोई ग्रुप का कुख्यात शूटर पकड़ा गया है। भारत-नेपाल सीमा से लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर एटीएम हेराफेरी करते हुए गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी मोस्ट वांटेड है। रिमांड होम से भागकर वह विराटनगर में छिपकर रह रहा था। जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है। वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई गैंग का शूटर है। बता दें कि विश्नोई ग्रुप राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक ग्रुप है, इनके विरुद्ध राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम बीकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बता रहा है।

हालांकि, वह कई नामों से जाने जाना वाला आरोपी एक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर केजी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था। लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार होकर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आईडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें