सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपने साथ आईना रखना चाहिए। इतने बड़े लाव-लश्कर के चलते हैं। बादशाह वाली प्रवृति है। बादशाह वाला आचरण है। बादशाह वाले कपड़े पहनते हैं। एक बादशाह आईना रख ले तो क्या दिक्कत है?
पूर्व सांसद और दिग्गज नेता रंजन यादव राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी कार्यालय में राजद की सदस्यता ली। उन्हें लालू प्रसाद यादव के करीबी व राज्यसभा सांसद मनोज झा और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सदस्यता दिलाई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी और एनडीए पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की भाषा और भाव आपत्तिजनक है। जिस व्यक्ति को आपने अशोभनीय टिप्पणियों से नवाजा है न, वह व्यक्ति आपको बहुमत हासिल करने नहीं दे रहा है। हमारी वो ट्रेनिंग नहीं रही है। हमलोग अशोभनीय और गलत टिप्पणी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
बाकी चिंटू और पिंटू की बात तो मैं करता ही नहीं...
सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपने साथ आईना रखना चाहिए। इतने बड़े लाव-लश्कर के चलते हैं। बादशाह वाली प्रवृति है। बादशाह वाला आचरण है। बादशाह वाले कपड़े पहनते हैं। एक बादशाह आईना रख ले तो क्या दिक्कत है? हमारा एजेंडा साफ हम लोकोन्मुख राजनीति करते हैं। भैंस लेकर जाएंगे और मंगलसूत्र की बात हमलोग नहीं करते हैं। अनुच्छेद 15 और 16 में सेंट्रल लेवल पर सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर आरक्षण का अधिकार देता है। मुझे ताज्जुब होता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी नहीं है। बाकी चिंटू और पिंटू की बात तो मैं करता ही नहीं हूं।
तेजस्वी ने पीएम मोदी को रोड शो करने पर मजबूर कर दिया
सांसद मनोज झा ने दावा किया कि पीएम मोदी के अपने गृह राज्य में मुसलमानों की 70 ऐसी जातियां हैं तो आरक्षण की क्षेणी में है। प्रधानमंत्री जी झूठ के बादशाह हैं। तेजस्वी यादव और उनके वचन पत्र ने पीएम मोदी को रोड शो करने पर मजबूर कर दिया। गांव-गांव में नौकरी से इतर कोई बात ही नहीं करना चाहता है। सारा फंड दबाकर एनडीए सरकार बैठी है।