फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू परिवार में शीत युद्ध : तेज प्रताप के पोस्टर से भाई तेजस्वी की तस्वीर गायब, राजनीतिक सरगर्मियां हुईं तेज

Sun, 08 Aug 2021 08:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में लालू परिवार के भीतर ही पोस्टर वॉर छिड़ता हुआ दिख रहा है। आरजेडी की तरफ से पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर से तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब दिखी। 
विज्ञापन
पोस्टर वॉर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर से शीत युद्ध देखने को मिल रहा है। इस बात की पुष्टि तब हो गई जब छात्र आरजेडी की तरफ से पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर में तेजप्रताप के साथ तेजस्वी की तस्वीर गायब दिखी। इस पोस्टर में लालू और राबड़ी की तस्वीर तो दिख रही है लेकिन तेजस्वी कहीं नहीं दिख रहे। ये पोस्टर्स सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि पटना में पार्टी दफ्तर पर भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि आज यानी आठ अगस्त को तेजप्रताप ने छात्र आरजेडी की बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन से जुडे सभी पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश जारी किया गया है। इसी उपलक्ष्य में तेजप्रताप के समर्थकों ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया है, जिसमें तेजस्वी यादव को जगह नहीं दी गई है। हालांकि इन पोस्टरों पर लालू यादव और राबड़ी देवी मौजूद हैं, यहां तक की छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की भी तस्वीर लगी हुई है।

क्या यह राजनीतिक बदला?
बता दें कि बीते 11 जून को पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर लगाए गए पोस्टरों से तेज प्रताप यादव की तस्वीर गायब थी। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं यह पोस्टर की आड़ में राजनीतिक बदला तो नहीं? जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप पोस्टर में जगह न मिलने से खासे नाराज थे और यह नाराजगी मंच पर भी दिखी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें