फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Tue, 01 Dec 2020 01:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भागलपुर
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के नदिया टोला में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए ।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी रेशू कृष्णा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार रात नदिया टोला में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी दिव्यांशू झा उर्फ सोनी झा को सहयोगी लिटिल सिंह के साथ गिरफ्तार किया। उसके घर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए।
विज्ञापन



भारती ने सोमवार को बताया कि जब पुलिस टीम दिव्यांशू के घर पर छापेमारी करने गई तो टीम पर देशी बम से हमला किया गया जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये। लेकिन पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए छापेमारी को जारी रखा तथा दिव्यांशू और उसके सहयोगी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिव्यांशू के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कम से कम 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भारती ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों का अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में उपचार कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें