फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेग में रुपये कम मिले तो भड़का दूल्हा, ससुराल वालों ने लात-घूंसों से उतारी 'आरती'

Mon, 30 Nov 2020 08:28 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में शादी की रस्म के दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ससुराल वालों ने लात-घूंसों से दूल्हे की 'आरती' उतार दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे को नेग में कम रुपये मिले थे, जिसके बाद वह भड़क गया। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दूल्हा समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव में सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव से बरात आई थी। इस दौरान शादी-समारोह अच्छी तरह संपन्न हो गया। इसके बाद तड़के करीब तीन बजे मंडप में खाना खिलाया जा रहा था। उस दौरान एक रस्म के तहत ससुर ने दूल्हे को नेग के रूप में एक हजार रुपये दिए, जो उसने रुपये कम बताते हुए लेने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हालात इस कदर बिगड़े की दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस घटना में दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूल्हे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

इस मामले में लड़की के भाइयों ने बताया कि दूल्हा और उनके परिजन बार-बार अभद्रता कर रहे थे। वहीं, नेग के रुपयों को लेकर दुल्हन के पिता से गाली-गलौज भी की गई। इसके चलते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दुल्हन पक्ष के लोग काफी ज्यादा भड़क गए। उन्होंने दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़ की। हालांकि, गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामला सुलझाने के लिए राजी हो गए और दुल्हन को विदा कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें