बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राज्यों की सभी जेलों में एक साथ छापेमारी
- फोटो : ANI
बिहार में सुबह-सुबह ही पुलिस स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राज्य की विभिन्न जेलों में एक साथ छापेमारी कर रही है। पटना में राज्य की सबसे बड़ी जेल बेउर जेल में छापेमारी जारी है। बेउर जेल के वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी, जिसके बाद थानों की टीम छापेमारी कर रही है। इस टीम में डीएस, एसडीओ और एसपी वेस्ट भी हैं।
इसके अलावा सुबह पांच बजे से ही बिहार के पूर्णिया में छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी अभियान में कई एडीएस, एसडीएम समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की जांच हो रही है। नवादा में मंडल कारा में छापेमारी की खबर मिली है।
इस छापेमारी में वहां के डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम समेत कई अधिकारी शामिल हैं और कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा कटिहार में भी छापेमारी की सूचना है, यहां डीएम, एसपी के नेतृत्व में जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी की जा रही है।
वहीं जहानाबाद में भी डीएम और एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी हो रही है। जेल परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ छापेमारी की जा रही है। इन जिलों के अलावा भभुआ, समस्तीपुर, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में भी मंडल औऱ केंद्रीय कारा में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान जेल में मोबाइन फोन, चार्जर, पैन ड्राइव जैसे आपत्तिजनक सामान मिले हैं।