फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर SHO हत्याकांड: पुलिस ने चिन्हित बदमाशों में से चार को पकड़ा; हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद की

Mon, 21 Aug 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

SHO Nand Kishore Yadav murder case: समस्तीपुर के मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव हत्याकांड में पुलिस टीम ने चिन्हित बदमाशों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एसपी विनय तिवारी और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर के मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव हत्याकांड में जिला एसआईटी की टीम ने चिन्हित बदमाशों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या के दौरान प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शान बिगहा के विकास कुमार, गराई बिगहा के मो. रईस, भवानी बिगहा के धनंजय यादव और खुशबूपुर थाना निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटनास्थल शहवाजपुर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों को अब जेल भेजा जा रहा है। जबकि इस घटना में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी राज्य और राज्य के बाहर लगातार छापेमारी कर रही है। फरार छह बदमाशों में चार काफी कुख्यात हैं। सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि बरामद हथियार की फोरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। एसपी ने बताया कि रात को सभी आरोपियों की समस्तीपुर में गिरफ्तारी हुई है। वे सभी रात में फिर पशु चोरी की नीयत से आए हुए थे।
विज्ञापन


चोरी किए पशुओं का दो तरह का करते थे उपयोग
एसपी ने बताया कि नालंदा के रहने वाले इन चोरों का संगठित गिरोह है, जिसमें 25-30 लोग हैं। उनके पास वाहन के साथ ही हथियार भी हैं। ये लोग चोरी किए गए पशुओं को दो तरह से खपाते थे। जो पशु दुधारू नहीं होते थे, उन्हें कराय बाजार कटाने के लिए भेज देते थे। वहीं, दुधारू पशुओं को विभिन्न एजेंट के माध्यम से बेचने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से कार्य को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि पशु कहां काटे और बेचे जाते थे, उसकी पूरी जानकारी मिल गई है। पूरे रैकेट की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने की मदद ली जाएगी।

15 अगस्त को तड़के करीब 3 बजे हुई थी हत्या
गत 15 अगस्त को तड़के 2.50 बजे उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसपी ने बताया कि शहीद दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों को सभी प्रकार के सरकारी लाभ 10 दिनों के अंदर दिलाने के लिए अलग से एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी ने सभी कागजी कार्य पूरे कर लिए। एक सप्ताह के अंदर सभी लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे। उनमें मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा दस लाख रुपये के साथ ही अन्य लाभ और मृतक की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें