फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Mon, 21 Aug 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Accident News: लौरिया थानाध्यक्ष कौलाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के आगे नहर के पास की है। मृतक की पहचान बेतिया के नया बाजार पुरानी गुजरी वार्ड नंबर 9 निवासी राजकिशोर प्रसाद बरनवाल के बेटे राजीव कुमार (45) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग में मठिया चौक के पास रविवार की देर रात बेतिया की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अलकतरा का ड्रामा लदा हुआ था। वह बेतिया की तरफ जा रही थी। जैसे ही लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप से आगे नहर पर पहुंचा तो अचानक एक बाइक सवार आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक राजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना लौरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। एक टेंपो लौरिया की तरफ से आ रहा था। उस पर घायल राजीव कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लौरिया थानाध्यक्ष कौलाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें