फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में जहरीला नशा : भागलपुर और गोपालगंज में चार दिन में 16 की मौत, मृतकों में पुलिस वाहन चालक भी 

Tue, 15 Mar 2022 11:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भागलपुर में मृत छह लोगों में एक साबापुर पुलिस थाने का वाहन चालक भी शामिल है।  गोपालगंज में विषाक्त शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में अवैध व जहरीली शराब पीने से मौतों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते चार दिनों में राज्य के भागलपुर व गोपालगंज में जहरीली शराब के सेवन से 16 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

भागलपुर में मृत छह लोगों में एक साबापुर पुलिस थाने का वाहन चालक भी शामिल है। उधर, गोपालगंज में 10 लोगों की विषाक्त शराब पीने से मौत हुई है। ड्राइवर की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना शराब पीता था। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन का कहना है कि दो मृतकों के परिजनों का कहना है कि वो बीमार थे। हालांकि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

गोपालगंज में सोमवार को छह और मौतों के साथ मृतक संख्या 10 हो गई है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में दम तोड़ा था। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार का कहना है कि परिवार के लोगों व डॉक्टरों ने शराब पीने से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन

सीवान व चंपारण में भी मौतें 
इससे पहले नौ मार्च को सीवान के डेरोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में तीन लोगों की मौत हुई थी। ये मौतें भी विषाक्त शराब के चलते होने का दावा किया गया था। इनमें से दो लोगों का अंतिम संस्कार पुलिस के पहुंचने से पहले ही कर दिया गया।  वहीं पूर्वी चंपारण जिले के खापटोला गांव में भी एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत हो गई थी। 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी आए दिन अवैध शराब या जहरीली शराब के सेवन से मौतों की खबरें आती रहती हैं। बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें